Tuesday, October 5, 2010

3 साल में चीन को पछाड़ देगा भारत!

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले तीन सालों में ग्रोथ रेट के मामले में भारत, चीन से आगे निकल जाएगा। इसकी सबसे बड़ी वजह है भारत में युवाओं और कामकाजी जनसंख्या में तेजी से हो रही बढ़ोतरी। आंकड़ों के मुताबिक 2013 तक जहां चीन में वर्किंग पॉप्युलेशन यानी कामकाजी संख्या में 2.30 करोड़ का इजाफा होगा। वहीं भारत में यह संख्या 3.60 करोड़ से ज्यादा होगी।

साफ है कि वर्किंग पॉप्युलेशन में बढ़ोतरी के साथ ही भारत की आर्थिक विकास दर भी तेजी से बढ़ेगी। फिलहाल भारत में ग्रोथ रेट के 8 से 8.50 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसकी तुलना में चीन की ग्रोथ रेट 9.50 से 10.30 फीसदी तक जा सकती है। लेकिन जानकारों का मानना है कि 2013 जीडीपी ग्रोथ रेट के मामले में भारत 10 फीसदी के स्तर को पार कर सकता है। वहीं कामकाजी जनसंख्या में गिरावट की वजह से चीन का ग्रोथ रेट 9 फीसदी से नीचे भी आ सकता है।